अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पूरी कोशिश की कि वह राजनीतिक मैदान में ईरान को एक तरह से अलग थलग जाहिर करके गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक के महत्व को कम करें लेकिन उन्हें अपने लक्ष्य में सफलता नहीं मिली।संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के आयोग के प्रमुख ने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन ने हमेशा ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम का भरपूर समर्थन किया है और यह इस आंदोलन की एक महत्वपूर्ण बात है।उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सम्मेलन धमकियों को अवसर में परिवर्तित करेगा।ज्ञात रहे कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन छब्बीस से इकतीस अगस्त तक तेहरान में हो रहा है।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-18
अलाउद्दीन बुरुजर्दी: गुट निरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन ईरान की बड़ी उपलब्धि
24 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 339342
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने पूरी कोशिश की कि वह राजनीतिक मैदान में ईरान को एक तरह से अलग थलग जाहिर करके गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक के महत्व को कम करें लेकिन उन्हें अपने लक्ष्य में सफलता नहीं मिली.........